ePaper

जनवरी में सोने के आयात में वृद्धि, 1.55 अरब डालर पर पहुंचा

Updated at : 14 Feb 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
जनवरी में सोने के आयात में वृद्धि, 1.55 अरब डालर पर पहुंचा

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक द्वारा पाबंदियों में ढील दिए जाने से जनवरी में सोने का आयात 8.13 प्रतिशत बढकर 1.55 अरब डालर रहा. जनवरी, 2014 में 1.44 अरब डालर मूल्य के सोने का आयात किया गया था. सोना आयात बढने से चालू खाते का घाटा प्रभावित होता है. पिछले साल दिसंबर में सोने का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक द्वारा पाबंदियों में ढील दिए जाने से जनवरी में सोने का आयात 8.13 प्रतिशत बढकर 1.55 अरब डालर रहा. जनवरी, 2014 में 1.44 अरब डालर मूल्य के सोने का आयात किया गया था. सोना आयात बढने से चालू खाते का घाटा प्रभावित होता है. पिछले साल दिसंबर में सोने का आयात 7.39 प्रतिशत बढकर 1.34 अरब डालर रहा था.

रिजर्व बैंक और सरकार ने कहा है कि चालू खाते के घाटे का स्तर आरामदायक स्थिति में है, लेकिन सोने का आयात बढने से उनके लिए नयी चिंता पैदा हो सकती है. पिछले साल 28 नवंबर को रिजर्व बैंक ने विवादास्पद 80:20 स्कीम समाप्त कर दी थी जिसके तहत आयातित सोने का कम से कम 20 प्रतिशत निर्यात करना अनिवार्य था.

आलोच्य माह के दौरान चालू खाते का घाटा 8.32 अरब डालर रहा जो बीते साल की इसी अवधि में 9.45 अरब डालर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola