शादी सीजन में मांग व वैश्विक संकेतों से सोना फिर चढ़ा

Updated:
विज्ञापन
शादी सीजन में मांग व वैश्विक संकेतों से सोना फिर चढ़ा

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रूख के बीच आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की शादी विवाह के मौसम की लिवाली के समर्थन से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव दो दिनों की गिरावट के बाद 40 रुपये के सुधार के साथ 27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रूख के बीच आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की शादी विवाह के मौसम की लिवाली के समर्थन से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव दो दिनों की गिरावट के बाद 40 रुपये के सुधार के साथ 27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढने के कारण चांदी के भाव भी 450 रुपये की तेजी के साथ 38,100 रुपये प्रति किग्रा हो गये.

बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी विवाह के मौसम के कारण आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में तेजी आई. इसके अलावा अमेरिका में फुटकर बिक्री में गिरावट के कारण इस बडी अर्थव्यवस्था के विकास की गति को लेकर आशंका होने से बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ गयी. इन कारणों से यहां मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई.

सामान्य तौर पर घरेलू बाजार में कीमतों का रूख निर्धारित करने वाले बाजार, सिंगापुर में सोने का भाव 0.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,231.26 डॉलर प्रति औंस हो गये और चांदी के भाव 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.00 डॉलर प्रति औंस हो गये. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 40-40 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,670 रुपये और 27,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.

विगत दो सत्रों में इसमें 250 रुपये की हानि दर्ज हुई थी. हालांकि गिन्नी के भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 23,800 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गये. आम रूख के अनुरुप चांदी तैयार के भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 38,100 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 460 रुपये की तेजी के साथ 37,640 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. हालांकि चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 62,000 रुपये और बिकवाल 63,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्वस्तर पर बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola