सरकार को लगा झटका, आईआईपी ग्रोथ घटकर 1.7 फीसदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिसंबर में आईआईपी( इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन) ग्रोथ घटकर 1.7 फीसदी हो गयी. इस गिरावट से सरकार को झटका लगा है. यह गिरावट पिछले कुछ महीनों के प्रोडक्शन से काफी ज्यादा है. नवंबर में आईआईपी ग्रोथ 3.9 फीसदी रही थी और 3.8 से संशोधित होकर यह 3.9 फीसदी पर पहुंची थी . दिसंबर में मैन्यूफैक्चरिंग […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिसंबर में आईआईपी( इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन) ग्रोथ घटकर 1.7 फीसदी हो गयी. इस गिरावट से सरकार को झटका लगा है. यह गिरावट पिछले कुछ महीनों के प्रोडक्शन से काफी ज्यादा है. नवंबर में आईआईपी ग्रोथ 3.9 फीसदी रही थी और 3.8 से संशोधित होकर यह 3.9 फीसदी पर पहुंची थी . दिसंबर में मैन्यूफैक्चरिंग ग्रोथ महीने दर महीने आधार पर 3 फीसदी से घटकर 2.1 फीसदी हो गई है. दिसंबर में माइनिंग सेक्टर ग्रोथ में खासी कमी आई है. दिसंबर में माइनिंग सेक्टर ग्रोथ -3.2 फीसदी हो गई है जबकि नवंबर में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 3.4 फीसदी रही थी.
दिसंबर में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 4.8 फीसदी हो गई है जबकि नवंबर में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 10 फीसदी रही थी. दिसंबर में बेसिक कैपिटल गुड्स की ग्रोथ महीने दर महीने आधार पर 7 फीसदी से घटकर 2.4 फीसदी हो गई है.दिसंबर में कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 4.1 फीसदी हो गई है जबकि नवंबर में कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 6.5 फीसदी रही थी. वहीं दिसंबर में कंज्यूमर गुड्स की ग्रोथ 0.7 फीसदी हो गई है जबकि नंवबर में इनकी ग्रोथ -2.2 फीसदी रही थी.
दिसंबर में इंटरमीडिएट गुड्स की ग्रोथ 0.1 फीसदी पर आ गई है जबकि नवंबर में इंटरमीडिएट गुड्स ग्रोथ 4.3 फीसदी पर रही थी. दिसंबर में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ग्रोथ महीने दर महीने आधार पर -14.5 फीसदी से -9 फीसदी पर आ गई है. वहीं दिसंबर में कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स ग्रोथ महीने दर महीने आधार पर 6 फीसदी से घटकर 5.7 फीसदी पर आ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










