ePaper

मांग में कमी से फिर गिरा सोने का भाव, जानें कितना सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

Updated at : 12 Feb 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
मांग में कमी से फिर गिरा सोने का भाव, जानें कितना सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

नयी दिल्ली : विदेशों में कमजोरी के रुख तथा आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में कल की गिरावट जारी रही और राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 200 रुपये की भारी गिरावट के साथ 27,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेशों में कमजोरी के रुख तथा आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में कल की गिरावट जारी रही और राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 200 रुपये की भारी गिरावट के साथ 27,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 450 रुपये की गिरावट के साथ 37,650 रुपये प्रति किग्रा रह गई.

बाजार सूत्रों ने कहा कि आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के अलावा कमजोर वैश्विक रुख के कारण मुख्यत: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा. विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा अधिक अमेरिकी ब्याज दर की संभावना ने बहुमूल्य धातुओं की मांग को कमजोर कर दिया जिससे यहां इनकी कीमतों में गिरावट आई.

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में कल के कारोबार में सोना एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,218.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी के भाव 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.76 डॉलर प्रति औंस रह गई. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 200-200 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,630 रुपये और 27,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. कल इसमें 50 रुपये की हानि दर्ज हुई थी.

गिन्नी के भाव भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 23,750 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए. कमजोरी के आम रुख के अनुरुप चांदी तैयार के भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ 37,650 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 475 रुपये की गिरावट के साथ 37,180 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. दूसरी ओर चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 62,000 रुपये और बिकवाल 63,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्वस्तर पर बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola