ePaper

विकिलीक्स ने अमेरिका को ईमेल सौंपने का गूगल पर लगाया आरोप

Updated at : 27 Jan 2015 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
विकिलीक्स ने अमेरिका को ईमेल सौंपने का गूगल पर लगाया आरोप

लंदन : विकिलीक्स ने इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी गूगल पर आरोप लगाया है कि उसने इसके वरिष्ठ अधिकारियों के ईमेल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा अमेरिकी अधिकारियों को सौंप दिए तथा तीन साल तक उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं दी. भंडाफोड करने वाली वेबसाइट विकिलीक्स ने एक बयान में कहा है, ‘आज विकिलीक्स के वकीलों […]

विज्ञापन

लंदन : विकिलीक्स ने इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी गूगल पर आरोप लगाया है कि उसने इसके वरिष्ठ अधिकारियों के ईमेल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा अमेरिकी अधिकारियों को सौंप दिए तथा तीन साल तक उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं दी. भंडाफोड करने वाली वेबसाइट विकिलीक्स ने एक बयान में कहा है, ‘आज विकिलीक्स के वकीलों ने गूगल और अमेरिकी न्याय विभाग को निजता तथा विकिलीक्स कर्मचारियों के पत्रकारीय अधिकारों का गंभीर उल्लंघन होने के बारे में लिखा है.’

कर्मचारियों के बारे में सूचना अमेरिकी अधिकारियों को पांच अप्रैल 2012 को दी गई लेकिन गूगल ने 23 दिसंबर तक उन्हें नहीं बताया. गौरतलब है कि अफगानिस्तान और इराक में युद्ध पर 2010 में पांच लाख गोपनीय सैन्य फाइलों को जारी करने तथा ढाई लाख कूटनीतिक केबल का खुलासा करने के बाद से विकिलीक्स को निशाना बनाया जाता रहा है.

गूगल ने टिप्पणी के लिए कहे जाने पर एएफपी को कोई जवाब नहीं दिया पर कंपनी ने द गार्डियन अखबार से कहा, ‘हम किसी अन्य कंपनी की तरह कानून का पालन करते हैं.’ गूगल ने कहा कि हमे जब अदालत का आदेश मिलेगा तब हम यह देखेंगे कि यह कानून के मुताबिक है या नहीं, और यदि ऐसा नहीं होगा तो हम आपत्ति करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola