ePaper

गणतंत्र दिवस पर जेट एयरवेज देगा यात्रियों को तोहफा, किराए में 25 फीसदी तक छूट

Updated at : 24 Jan 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर जेट एयरवेज देगा यात्रियों को तोहफा, किराए में 25 फीसदी तक छूट

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अपनी साझीदार एतिहाद के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमित अवधि के लिए किराए में छूट की पेशकश की. यह पेशकश एतिहाद एयरवेज की अमेरिका, यूरोप व पश्चिम एशिया के लिए उडानों पर भी लागू होगी. नरेश गोयल प्रवर्तित जेट एयरवेज में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अपनी साझीदार एतिहाद के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमित अवधि के लिए किराए में छूट की पेशकश की. यह पेशकश एतिहाद एयरवेज की अमेरिका, यूरोप व पश्चिम एशिया के लिए उडानों पर भी लागू होगी. नरेश गोयल प्रवर्तित जेट एयरवेज में एतिहाद की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

तीन दिन की इस पेशकश में टिकटों पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी. इसके लिए बुकिंग आज से शुरु होगी. यह पेशकश जेट एयरवेज के घरेलू नेटवर्क पर इकोनामी किराए पर लागू है और इसके तहत बुक किराए गए टिकटों पर एक मार्च से 30 सितंबर के बीच यात्र की जा सकेगी.

वहीं दूसरी ओर जेट एयरवेज ने निजी नियोजन के आधार पर एतिहाद को प्रतिभूति जारी कर 30 करोड़ डालर तक जुटाने के लिये शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है. शेयरधारकों को भेजे गये ‘पोस्टल बैलट नोटिस’ के अनुसार जेट एयरवेज की एतिहाद को प्रतिभूति जारी कर 30 करोड़ डालर जुटाने की योजना है. नोटिस में इस बारे में शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गयी है.

यात्री एतिहाद की भारत से पश्चिम एशिया, यूरोप व अमेरिका के लिए उडानों पर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि एतिहाद की उडानों में बिजनेस और इकोनामी क्लास के किराए में छूट का लाभ मिलेगा और यात्री जेट एयरवेज व एतिहाद एयरवेज की अंतरराष्ट्रीय उडानों में एक फरवरी से आगे यात्रा कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola