यूरोपीय बैंक ने की बांड खरीद कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फ्रैंकफर्ट: यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने कहा है कि वह 60 अरब यूरो के निजी और सार्वजनिक बांड खरीदने का कार्यक्रम शुरू करेगा. यह मार्च में शुरू होगा. जिसका मकसद यूरो क्षेत्र में कीमतों में गिरावट डिफलेशन की चुनौती को खत्म करना है. ‘डिफलेशन’ के तहत कीमतों में गिरावट आती है जिसका कारण मुद्रा की आपूर्ति […]
विज्ञापन
फ्रैंकफर्ट: यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने कहा है कि वह 60 अरब यूरो के निजी और सार्वजनिक बांड खरीदने का कार्यक्रम शुरू करेगा. यह मार्च में शुरू होगा. जिसका मकसद यूरो क्षेत्र में कीमतों में गिरावट डिफलेशन की चुनौती को खत्म करना है.
‘डिफलेशन’ के तहत कीमतों में गिरावट आती है जिसका कारण मुद्रा की आपूर्ति या ऋण में कमी है. साथ ही सरकारी, निजी और निवेश खर्च में कमी से भी यह स्थिति उत्पन्न होती है.
यूरोपीय सेंट्रल बैंक (इसीबी) के अध्यक्ष मारियो द्रागी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के प्रतिभूतियों की मासिक खरीद संयुक्त रूप से 60 अरब यूरो (70 अरब डालर) की होगी.
उन्होंने कहा कि इसे सितंबर 2016 के अंत तक जारी रखने का इरादा है. खरीद कार्यक्रम मार्च में शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










