फिर से संकट में स्पाइसजेट, कंपनियों ने 11 विमान वापस मांगे

नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के लिए नया संकट खडा हो गया है. स्पाइसजेट को पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों ने 11 बोइंग विमानों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति के लिए डीजीसीए से संपर्क किया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कंपनी को 31 […]
नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के लिए नया संकट खडा हो गया है. स्पाइसजेट को पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों ने 11 बोइंग विमानों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति के लिए डीजीसीए से संपर्क किया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कंपनी को 31 मार्च से आगे की बुकिंग लेने की अनुमति देने पर अभी निर्णय किया जाना बाकी है.
उन्होंने कहा, ‘पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियां चाहती हैं कि स्पाइसजेट उन्हें 11 बोइंग विमान लौटा दें और इसके लिए उन्होंने डीजीसीए को पत्र लिखा है.’ वर्तमान में स्पाइसजेट के बेडे में 19 बोइंग 737 विमान हैं. वहीं दूसरी ओर, विमानन कंपनी ने आगे की बुकिंग पर रोक हटाने के लिए डीजीसीए से अनुरोध किया है. अभी वह 31 मार्च तक बुकिंग स्वीकार सकती है. हालांकि डीजीसीए ने इस मुद्दे पर अभी तक निर्णय नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




