तरनजीत सिंह बने ट्विटर इंडिया के नये कारोबार प्रमुख
Updated at : 19 Jan 2015 4:51 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने तरनजीत सिंह को भारत में कारोबार संभालने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कंपनी का नया कारोबार प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर का लक्ष्य देश के सबसे बडे इंटरनेट बाजारों में से एक में अपने राजस्व को बढ़ाना है. कंपनी ने बयान में कहा कि तरनजीत के दायित्वों में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने तरनजीत सिंह को भारत में कारोबार संभालने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कंपनी का नया कारोबार प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर का लक्ष्य देश के सबसे बडे इंटरनेट बाजारों में से एक में अपने राजस्व को बढ़ाना है.
कंपनी ने बयान में कहा कि तरनजीत के दायित्वों में भारत में ट्विटर के लिए व्यावसायिक अवसर बढ़ाना तथा ब्रांडों व एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना है, जिससे मूल्यांकन बढ़ाया जा सके.
ट्विटर के प्रबंध निदेशक (दक्षिण पूर्व एशिया, भारत, पश्चिम एशिया व उत्तरी अमेरिका) परमिंदर सिंह ने कहा ‘भारत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है. तरनजीत को लाकर हम देश में स्थानीय बिक्री में अपनी उपस्थिति बढाना चाहते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




