ePaper

स्पाइसजेट 5,000 कर्मचारियों की करेगा छुट्टी!

Updated at : 15 Jan 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
स्पाइसजेट 5,000 कर्मचारियों की करेगा छुट्टी!

नयी दिल्ली : संकटग्रस्त बजट एयरलाइन स्पाइसजेट संभावित निवेशकों द्वारा कंपनी में निवेश से पहले अपने 5,000 कर्मचारियों में से एक वर्ग की छंटनी पर विचार कर सकती है. स्पाइसजेट के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) संजीव कपूर ने आज कहा, ‘कर्मचारियों का स्तर परिचालन का एक हिस्सा है.’ उन्‍होंने संकेत दिया कि कंपनी कर्मचारियों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संकटग्रस्त बजट एयरलाइन स्पाइसजेट संभावित निवेशकों द्वारा कंपनी में निवेश से पहले अपने 5,000 कर्मचारियों में से एक वर्ग की छंटनी पर विचार कर सकती है. स्पाइसजेट के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) संजीव कपूर ने आज कहा, ‘कर्मचारियों का स्तर परिचालन का एक हिस्सा है.’

उन्‍होंने संकेत दिया कि कंपनी कर्मचारियों के एक वर्ग की छंटनी कर सकती है. कपूर का यह बयान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि स्पाइसजेट ने न केवल अपने बोइंग विमान के बेडे में कटौती की है, बल्कि उसकी दैनिक उडानों की संख्या भी 340 के अधिकतम स्तर से घटकर 200 रह गयी है.

उन्‍होंने कहा कि कंपनी का ध्यान सरलता व लागत ढांचे पर रहेगा. पिछले साल दिसंबर में एक पूरे दिन स्पाइसजेट की उडानें नकदी संकट की वजह से ठप रही थीं. कंपनी ने पहले ही अपने 43 पायलटों को छह माह की अनिवार्य नोटिस की अवधि के बिना ही एयरलाइन छोडने की अनुमति दे दी है.

एयरलाइन ने अपने बोइंग के बेडे को पिछले साल जुलाई के 35 से घटाकर लगभग आधा कर दिया है. इससे पहले कपूर ने आज एयरलाइन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के एविली के साथ नागर विमानन सचिव वी सोमसुंदरन तथा नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की. ये बैठकें एयरलाइन की बहुप्रतीक्षित पुनरोद्धार योजना के तहत सरकार के साथ चल रहे विचार विमर्श का हिस्सा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola