ePaper

मुनाफावसूली से सोना वायदा भाव में 72 और चांदी में 282 रुपये की गिरावट

Updated at : 07 Jan 2015 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
मुनाफावसूली से सोना वायदा भाव में 72 और चांदी में 282 रुपये की गिरावट

नयी दिल्‍ली : सटोरियों की मुनाफावसूली और विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण वायदा कारोबार में आज सोने का भाव 72 रुपये की गिरावट के साथ 27,322 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. उसी प्रकार मुनाफावसूली के ही कारण वायदा कारोबार में आज चांदी की कीमत 282 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : सटोरियों की मुनाफावसूली और विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण वायदा कारोबार में आज सोने का भाव 72 रुपये की गिरावट के साथ 27,322 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. उसी प्रकार मुनाफावसूली के ही कारण वायदा कारोबार में आज चांदी की कीमत 282 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 38,305 रुपये प्रति किलोग्राम रह गये.

एमसीएक्स में सोने के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 72 रुपये अथवा 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,322 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये जिसमें 134 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी प्रकार सोने के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 65 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,549 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये जिसमें छह लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट का श्रेय सटोरियों की मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक रुख को जाता है. इस बीच सिंगापुर में सोने का भाव 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,214.80 डॉलर प्रति औंस रह गये. उसी प्रकार एमसीएक्स में चांदी के मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 282 रुपये अथवा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,305 रुपये प्रति किलो ग्राम रह गये जिसमें मात्र चार लॉट के लिए कारोबार हुआ.

चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 251 रुपये अथवा 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,663 रुपये प्रति किलो ग्राम रह गये जिसमें 234 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार सिंगापुर में चांदी की कीमत 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.47 डॉलर प्रति औंस रह गई. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की मुनाफावसूली के अलावा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण यहां वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में गिरावट आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola