सोने में हुआ सुधार तो चांदी में आयी गिरावट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दो दिनों की गिरावट के बाद राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 135 रुपये बढकर 27,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की लिवाली निकलने से सोने में तेजी आई.हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के लिवाली समर्थन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दो दिनों की गिरावट के बाद राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 135 रुपये बढकर 27,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की लिवाली निकलने से सोने में तेजी आई.हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी 365 रुपये घटकर 36,235 रुपये प्रति किलो रह गई.
बाजार सूत्रों ने कहा कि आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली के अलावा वैश्विक बाजार में मजबूती के रख से यहां भी कारोबारी धारणा में तेजी आई.घरेलू मोर्चे पर कीमतों का रख निर्धारित करने वाले बाजार, न्यूयार्क में कल के कारोबार में सोने का भाव 0.2 प्रतिशत बढकर 1,186.20 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 1.1 प्रतिशत चढकर 15.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
स्थानाय सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 135 .135 रुपये बढकर क्रमश: 27,160 रुपये और 26,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.हालांकि, छिटपुट सौदों में गिन्नी 23,700 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पूर्ववत रही. दूसरी ओर चांदी तैयार को प्रतिरोध का सामना करना पडा और यह 365 रुपये टूटकर 36,235 रुपये किलो और साप्ताहिक डिलीवरी 235 रुपये गिरकर 36,235 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.इस बीच चांदी सिक्का लिवाली 60,000 रुपये और बिकवाली 61,000 रुपये प्रति सैकडा पर स्थिर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










