साल 2014 में होंडा को है भारत में बिक्री का रिकार्ड बनाने की उम्मीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी होंडा को इस साल भारत में अपने नए माडलों की पेशकश के बूते रिकार्ड बिक्री की उम्मीद है. कंपनी की बिक्री इस साल 62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.8 लाख इकाई रहने का अनुमान है. कंपनी ने इस साल दो नए माडल मध्यम आकार की सेडान सिटी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी होंडा को इस साल भारत में अपने नए माडलों की पेशकश के बूते रिकार्ड बिक्री की उम्मीद है. कंपनी की बिक्री इस साल 62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.8 लाख इकाई रहने का अनुमान है.
कंपनी ने इस साल दो नए माडल मध्यम आकार की सेडान सिटी और बहुउद्देश्यीय वाहन मोबिलो पेश किया है. 2013 में कंपनी की बिक्री 1.11 लाख इकाई रही थी. होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) ज्ञानेश्वर सेन ने एक बयान में कहा, ‘‘2014 का साल होंडा के लिए काफी सफल रहा.
लगातार तीसरे साल कंपनी अपनी वृद्धि को आगे बढाने में कामयाब रही.’’जनवरी से नवंबर के दौरान कंपनी की बिक्री 61.8 प्रतिशत बढकर 1.65 लाख इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.02 लाख इकाई रही थी. सेन ने कहा कि 2014 में कंपनी की बिक्री रिकार्ड 1.8 लाख इकाई रहेगी.
कारोबार विस्तार के तहत कंपनी ने अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार किया है. नवंबर, 2014 में देशभर में कंपनी के डीलरों का आंकडा 200 को छू गया. सेन ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मार्च, 2016 तक अपने डीलरों की संख्या 300 करने का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










