अब सब्जियां भी खरीद सकेंगे ऑनलाइन
Updated at : 26 Dec 2014 3:46 PM (IST)
विज्ञापन

इंदौर : सब्जियां और वह भी ऑनलाइन खरीदारी से यदि आपके घर पहुंच जायें तो कैसा रहेगा? महिलाओं के लिए तो यह सुविधा किसी सपने के सच होने जैसी है लेकिन कई पुरुष भी सब्जी मण्डी का शोर और मोल-भाव के झंझट से आजादी दिलाने वाली इस सुकूनभरी सेवा का दिल से स्वागत करेंगे. इंदौर […]
विज्ञापन
इंदौर : सब्जियां और वह भी ऑनलाइन खरीदारी से यदि आपके घर पहुंच जायें तो कैसा रहेगा? महिलाओं के लिए तो यह सुविधा किसी सपने के सच होने जैसी है लेकिन कई पुरुष भी सब्जी मण्डी का शोर और मोल-भाव के झंझट से आजादी दिलाने वाली इस सुकूनभरी सेवा का दिल से स्वागत करेंगे.
इंदौर में पहला और संभवत मध्यप्रदेश में भी पहला ऑनलाइन सब्जीस्टोर इन्दौरवेज डॉट कॉम खोलने वाले ओमप्रकाश भट्ट ने बताया कि जब घरेलू उपयोग की अनेक वस्तूएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं तो सब्जियां क्यों नहीं. आखिर घर में रोज लगने वाली इस सामग्री के लिये लोगों को उसकी कीमत से ज्यादा अहम समय और श्रम खर्च करना पडता है.
उन्होंने बताया कि आज कई बड़ी कम्पनियां ई.कामर्स के जरिये करोड़ों का व्यापार कर रही हैं और संचार और तकनीकी घर घर पहुंच चुकी है तो सब्जी और फल के परम्परागत व्यवसाय से हटकर क्यों न इसकी ऑनलाइन खुदरा बिक्री की शुरुआत की जाए. बस इसी विचार ने उन्हें मध्यप्रदेश के इस सबसे बडे शहर में ऑनलाइन सब्जी स्टोर खोलने की प्रेरणा दी.
उन्होंने बताया कि मुम्बई में ऑनलाइन सब्जीवाला डॉट कॉम नामक सब्जी स्टोर पहले से काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि उनके ऑनलाइन सब्जी स्टोर में सब्जी, फल के साथ मसाले भी होम डिलीवरी से उपलब्ध हैं. स्टोर द्वारा चार लडकों के जरिये सुबह 7 से 12 बजे तक और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक घर पहुंच सेवा दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




