मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर मिलेगा 8.75 प्रतिशत ब्याज

नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड से अधिक अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने 2014-15 के लिए ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने ब्याज दर को इस स्तर पर […]
नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड से अधिक अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने 2014-15 के लिए ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने ब्याज दर को इस स्तर पर बनाये रखने का फैसला किया था. प्रक्रिया के तहत ईपीएफओ न्यासी बोर्ड के फैसले का कार्यान्वयन वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद होता है. वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इस फैसले को श्रम मंत्रालय व आयकर विभाग अधिसूचित करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




