दूसरी तिमाही में भारत की वृद्धि दर 5.3 रहने की उम्मीद: मूडीज

Updated at : 27 Nov 2014 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरी तिमाही में भारत की वृद्धि दर 5.3 रहने की उम्मीद: मूडीज

नयी दिल्ली: रेटिंग एजेंसी मूडीज ने उम्मीद जताई कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.3 प्रतिशत रहेगी. जबकि पिछले साल इस दौर में यह वृद्धि दर 4.8 थी. मूडीज ने कहा कि मई में हुए आम चुनाव से निवेशकों का रुझान और कारोबारी भरोसा बढाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: रेटिंग एजेंसी मूडीज ने उम्मीद जताई कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.3 प्रतिशत रहेगी. जबकि पिछले साल इस दौर में यह वृद्धि दर 4.8 थी.

मूडीज ने कहा कि मई में हुए आम चुनाव से निवेशकों का रुझान और कारोबारी भरोसा बढाने में मदद मिली हालांकि इसे वास्तविक अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन में तब्दील होने में वक्त लगेगा.

मूडीज ऐनेलिटिक्स ने एक रपट में कहा, हमारा अनुमान है कि सितंबर की तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पादन की वृद्धि दर 5.3 प्रतिशत रहेगी क्योंकि हाल की तिमाहियों में धीमे धीमे चक्रीय तेजी जारी है.

सितंबर की तिमाही की वृद्धि दर के आंकडे़ शुक्रवार को जारी किए जाएंगे. भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2013-14 में 4.7 प्रतिशत थी. इस साल अप्रैल से जून की पहली तिमाही में वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola