तेल उत्पादन में कटौती की संभावना से कच्चे तेलों में गिरावट

सिंगापुर : पेट्रोलियम निर्यातक देशों की इस सप्ताह होने वाली ओपेक की बैठक में उत्पादन में होने वाली कटौती पर चर्चा के मद्देनजर एशियाई देशों में कच्चे तेलों की कीमत में कमी आयी है. तेल डीलरों का मानना है कि तेल उत्पादक देशों के बीच तेल उत्पादन में कटौती पर सहमति नहीं बन पाएगी. जनवरी […]
सिंगापुर : पेट्रोलियम निर्यातक देशों की इस सप्ताह होने वाली ओपेक की बैठक में उत्पादन में होने वाली कटौती पर चर्चा के मद्देनजर एशियाई देशों में कच्चे तेलों की कीमत में कमी आयी है.
तेल डीलरों का मानना है कि तेल उत्पादक देशों के बीच तेल उत्पादन में कटौती पर सहमति नहीं बन पाएगी. जनवरी की डिलीवरी के लिए अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट तीन सेंट घटकर 75.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. जबकि इसी माह के लिए ब्रेंट क्रूड नौ सेंट घटकर 79.59 डॉलर प्रति बैरल रह गया.
कच्चे तेलों में निवेश करने वाले कंपनियों का अंदाजा है कि 12 पेट्रेलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक उत्पादों में कटौती या अतिरिक्त उत्पादन को सीमित करने पर सहमति नहीं बन पाएगी.
विश्लेषकों ने कहा कि ओपेक के गरीब सदस्यों ने वेनीजुएला और इक्वाडोर के नेतृत्व में सार्वजनिक तौर पर उत्पादन में कटौती का आह्वान किया है. साथ ही ईरान ने भी कटौती की जरुरत का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि हालांकि इस संगठन के मुख्य स्तंभ सउदी अरब के नेतृत्व में इस संगठन के खाडी देश गारंटीशुदा बाजार हिस्सेदारी मिलने तक ऐसी अपील खारिज कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










