मारुति लाएगी अगले साल अपनी दो नयी कॉम्पेक्ट कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजूकी अगले साल मल्टी यूटिलिटी वेह्किल (एमयूवी) संगमेंट में दो नयी कारें लॉन्च करने वाली है. इनमे से एक कार मारुति की अर्टिगा और दूसरी प्रीमियम सेगमेंट की होंगी. प्रीमियम सेगमेंट की कार का कोड ‘वाइआरएस’ दिया गया है. जिसे 2016 में पेश किया जाएगा. इसपर तैयारी चल रही […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजूकी अगले साल मल्टी यूटिलिटी वेह्किल (एमयूवी) संगमेंट में दो नयी कारें लॉन्च करने वाली है. इनमे से एक कार मारुति की अर्टिगा और दूसरी प्रीमियम सेगमेंट की होंगी.
प्रीमियम सेगमेंट की कार का कोड ‘वाइआरएस’ दिया गया है. जिसे 2016 में पेश किया जाएगा. इसपर तैयारी चल रही है. एमयूवी संगमेंट की ये कारें पूरी तरह से कॉम्पेक्ट होंगी. इस कार को लेकर भारत और जापान दोनों देशों के इंजीनियर लगे हुए हैं.
मारुति की सेडान सेगमेंट की कार सियाज की जबरदस्त सफलता के बाद मारुति सुजूकी जल्द ही प्रीमियम हैचबैक को बाजार में उतारना चाहती है. यह कार लग्जरी सेगमेंट की होगी और खास तौर से भारतीय ग्राहकों के लिए बनायी गयी है. यह एक ऐसा सेगमेंट होगा जिसमें कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










