सिर्फ तीन दिन में निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधिसंगठन (ईपीएफओ) से अब पैसा निकालना आसान हो जाएगा. दरअसल ईपीएफओ दिसंबर के महीने से भविष्य निधि जमा निकासी दावे के लिए ऑनलॉइन सुविधा शुरु करने जा रही है. इससे महज तीन दिन में ही आप अपना ऑनलाइन पीएफ क्लेम कर पाएंगे. ईपीएफओ के इस निर्णय से देशभर के करीब […]
नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधिसंगठन (ईपीएफओ) से अब पैसा निकालना आसान हो जाएगा. दरअसल ईपीएफओ दिसंबर के महीने से भविष्य निधि जमा निकासी दावे के लिए ऑनलॉइन सुविधा शुरु करने जा रही है. इससे महज तीन दिन में ही आप अपना ऑनलाइन पीएफ क्लेम कर पाएंगे.
ईपीएफओ के इस निर्णय से देशभर के करीब 5 करोड से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. इससे वे सभी लोग जिनका पीएफ या बैंक खाता आधार कार्ड से जुडा हुआ है वे इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. फिलहाल ईपीएफओ के पीएफ अंसधारकों को रिटायरमेंट के बाद पैसे निकालने के लिए कागजी आवेदनकरना पडता है. इस प्रक्रिया में 30 दिन या इससे ज्यादा का समय भी लग जाता है. लेकिन अब ऑनलाइन क्लेम के सिर्फ तीन दिनों में ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




