ePaper

केंद्र ने चेन्नई की मोनोरेल परियोजना को हरी झंडी दी

Updated at : 20 Nov 2014 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने चेन्नई की मोनोरेल परियोजना को हरी झंडी दी

नयी दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को 3,267 करोड़ रुपये की चेन्नई मोनोरेल परियोजना के लिये सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 20.68 किलोमीटर लंबी इस मोनोरेल परियोजना में पूनामाले और कथीपारा के बीच सेवायें उपलब्ध कराई जायेंगी. इसमें पोरर से वाडापलानी के […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को 3,267 करोड़ रुपये की चेन्नई मोनोरेल परियोजना के लिये सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.
शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 20.68 किलोमीटर लंबी इस मोनोरेल परियोजना में पूनामाले और कथीपारा के बीच सेवायें उपलब्ध कराई जायेंगी. इसमें पोरर से वाडापलानी के बीच भी संपर्क स्थापित किया जायेगा.
परियोजना को केंद्र से बिना किसी वित्तीय समर्थन के, सार्वजनिक निजी भागीदारों (पीपीपी), राज्य सरकार की एजेंसियों और राज्य सरकार के वित्त-पोषण से डिजाइन करो, बनाओ, वित्तपोषण, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) के जरिये तैयार किया जायेगा.
सूत्रों के अनुसार शहरी परिवहन परियोजना के लिये योजना बनाने और उसके क्रियान्वयन की सुविधा के लिये जरुरी कानून के तहत एक एकीकृत मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बनाई जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola