नन बैकिंग पर रिजर्व बैंक ने कसी लगाम, कई अच्छी कंपनी के शेयर चढे

Updated at : 11 Nov 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
नन बैकिंग पर रिजर्व बैंक ने कसी लगाम, कई अच्छी कंपनी के शेयर चढे

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए नियम कडे कर दिये हैं. नये नियम के अनुसार, अब ऐसी कंपनियों को 2017 तक चरणबद्ध रूप से अपनी न्यूनतम स्वामित्व निधि को 25 लाख रुपये से बढाकर दो करोड रुपये करना होगा. जानकारों का मानना है कि इससे गैर बैंकिंग […]

विज्ञापन
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए नियम कडे कर दिये हैं. नये नियम के अनुसार, अब ऐसी कंपनियों को 2017 तक चरणबद्ध रूप से अपनी न्यूनतम स्वामित्व निधि को 25 लाख रुपये से बढाकर दो करोड रुपये करना होगा.
जानकारों का मानना है कि इससे गैर बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के नाम बडे पैमाने पर आम निवेशकों के साथ होने वाली धोखाधडी पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी. जो कंपनियों अपना पूंजी आधार को नहीं बढायेंगी उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जायेगा.
रिजर्व बैंक के इस फैसले का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाली कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के शेयरों में उछाल आया. इससे श्रीराम ट्रांसपोर्ट के शेयर में 6.3 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्र फिनाशिंयल सर्विस के शेयर में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि आयी. आइडीएफसी के शेयरों पर भी इसका असर दिखा. उसके शेयर 2.6 प्रतिशत उपर चढ गये. जबकि एलआइसी हाउसिंग फिनांस कंपनी के शेयर 1.6 प्रतिशत चढे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola