''कैश टेस्ट'' में फेल इसान का डैटसन गो भारतीय बाजार से होगा गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2014 9:25 AM
नयी दिल्ली : निसान मोटर्स को एक बडा झटका देते हुए ग्लोबल एनकैप ने जापानी कार कंपनी को अपनी कांपैक्ट कार ‘डैटसन गो’ को भारतीय बाजार से वापस लेने को कहा है. ग्लोबल एनकैप ने कहा कि यह ‘घटिया’ कार है. ग्लोबल एनकैप ग्राहक सुरक्षा परीक्षण संस्था है. पिछले साल भारत में पेश की गई […]
नयी दिल्ली : निसान मोटर्स को एक बडा झटका देते हुए ग्लोबल एनकैप ने जापानी कार कंपनी को अपनी कांपैक्ट कार ‘डैटसन गो’ को भारतीय बाजार से वापस लेने को कहा है. ग्लोबल एनकैप ने कहा कि यह ‘घटिया’ कार है. ग्लोबल एनकैप ग्राहक सुरक्षा परीक्षण संस्था है.
पिछले साल भारत में पेश की गई डैटसन गो हाल ही में ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एनकैप) द्वारा कराए गए क्रैश टेस्ट (टक्कर परीक्षण) में विफल रही. यह कार महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरी. एनकैप उपभोक्ता सुरक्षा जांच निकाय है.
निसान के चेयरमैन व सीईओ को लिखे एक पत्र में ग्लोबल एनकैप के चेयरमैन मैक्स मूसले ने उनसे ‘डैटसन गो’ को भारतीय एवं संबद्ध बाजारों से तुरंत वापस लेने का अनुरोध किया.
मूसले ने पत्र में लिखा कि यह अत्यधिक निराशाजनक है कि निसान ने एक ऐसे एकदम नए ब्रांड को पेश करने के लिए अधिकृत किया है जो पूरी तरह से घटिया है.
इन परिस्थितियों में मैं निसान से डैटसन गो को भारत में बिक्री से हटाने और कार के बॉडी शेल को फिर से डिजाइन करने का अनुरोध करुंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










