भारत में डेटा सेंटर खोल सकती है आनलाइन खुदरा कंपनी ''अमेजन''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2014 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में डेटा सेंटर खोलने की संभावनाएं टटोल रही है प्रमुख आनलाइन खुदरा कंपनी ‘अमेजन’. कंपनी अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ब्रांड नाम से क्लाउड सेवाओं की पेशकश करती है और उसकी कोशिश रहेगी की यहां अरबों डालर के क्लाउड बाजार अवसरों का दोहन किया जा सके. प्रमुख आनलाइन खुदरा कंपनी अमेजन भारत […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत में डेटा सेंटर खोलने की संभावनाएं टटोल रही है प्रमुख आनलाइन खुदरा कंपनी ‘अमेजन’. कंपनी अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ब्रांड नाम से क्लाउड सेवाओं की पेशकश करती है और उसकी कोशिश रहेगी की यहां अरबों डालर के क्लाउड बाजार अवसरों का दोहन किया जा सके.
प्रमुख आनलाइन खुदरा कंपनी अमेजन भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने की संभावना टटोल रही है ताकि यहां अरबों डालर के क्लाउड बाजार अवसरों का दोहन किया जा सके. कंपनी अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ब्रांड नाम से क्लाउड सेवाओं की पेशकश करती है. कंपनी की भारतीय बाजार में विस्तार की योजना है जहां गूगल व आईबीएम ऐसी सेवाओं की पेशकश कर रही है.
फिक्की के एक कार्य्रकम में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कहा कि एडब्ल्यूएस का कारोबार काफी तेजी से बढा है. उन्होंने कहा,‘हम हमेशा ही नई संभावनाओं पर विचार करते हैं. हमारे पास एडब्ल्यूएस है. हमने इसकी शुरआत काफी समय पहले की थी और इसका कारोबार काफी तेजी से बढा है.’ उन्होंने कहा- हम नये डेटा सेंटर बना रहे हैं और उनकी जगह पर विचार कर रहे हैं, भारत पर भी विचार हो रहा है. माइक्रोसाफ्ट ने कल कहा था कि वह भारत में तीन डेटा सेंटर खोलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




