स्पाइसजेट : 10 सितंबर तक 599 रूपए, 1999 रूपए के टिकट की घोषणा
Updated at : 06 Sep 2014 11:10 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्पाइसजेट ने आज प्रतिस्पर्धी मूल किराए के दो नए स्लैब की पेशकश की है क्योंकि अन्य भारतीय विमानन कंपनियों ने पिछले कुछ दिनो में सस्ते टिकटों की बुकिंग की तारीख बढा दी है. स्पाइसजेट के मुताबिक अगले साल 16 जनवरी से 24 अक्तूबर के बीच यात्रा के लिए 10 सितंबर तक एकतरफ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : स्पाइसजेट ने आज प्रतिस्पर्धी मूल किराए के दो नए स्लैब की पेशकश की है क्योंकि अन्य भारतीय विमानन कंपनियों ने पिछले कुछ दिनो में सस्ते टिकटों की बुकिंग की तारीख बढा दी है. स्पाइसजेट के मुताबिक अगले साल 16 जनवरी से 24 अक्तूबर के बीच यात्रा के लिए 10 सितंबर तक एकतरफ के लिए 599 रूपए के सस्ते टिकट और इस साल 7 अक्तूबर से 15 जनवरी 2015 के बीच की यात्रा के लिए 1,999 रूपए के टिकट की पेशकश की है.
कंपनी की 599 रूपए की पेशकश पर ईंधन अधिभार को छोडकर कर और अन्य शुल्क लागू होंगे लेकिन 1,999 रूपए की पेशकश में सभी तरह के कर शामिल होंगे. एयरलाइंस के सीईओ संजीव कपूर ने कहा, ‘‘इस साल बाजार वृद्धि और मांग बढाने के मामले में स्पाइसजेट सबसे आगे रहा है .. मांग प्रोत्साहन से सभी को फायदा होता है, एयरलाइंस कंपनियों को अधिक राजस्व मिलता है जबकि यात्रियों को सस्ता किराये का लाभ मिलता है और इसके साथ ही परिवहन उद्योग और अर्थव्यवस्था को इसका फायदा होता है.
एयर इंडिया, जेट एयरवेज, इंडिगो और गो एयर हाल में ऐसी कई तरह की विशेष पेशकश के साथ बाजार में उतरी हैं. यहां तक कि एयर कोस्टा और एयरएशिया जैसी नई एयरलाइंस भी उनके साथ प्रतिस्पर्धा में उतरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




