ePaper

कोरोना वायरस से बेफिक्र सेंसेक्स ने लगायी 237 अंकों की छलांग, निफ्टी 12,100 अंक के पार

Updated at : 11 Feb 2020 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बेफिक्र सेंसेक्स ने लगायी 237 अंकों की छलांग, निफ्टी 12,100 अंक के पार

मुंबई : वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली शेयर बाजार का सेंसेक्स 237 अंक चढ़ गया. कोरोना वायरस को लेकर चिंता के बावजूद वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236.52 अंक या 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 41,216.14 अंक पर […]

विज्ञापन

मुंबई : वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली शेयर बाजार का सेंसेक्स 237 अंक चढ़ गया. कोरोना वायरस को लेकर चिंता के बावजूद वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236.52 अंक या 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 41,216.14 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 41,444.34 अंक का उच्चस्तर भी छुआ.

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स में उछाल आया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक या 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 12,107.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, मारुति, एसबीआई, पावरग्रिड, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर 2.95 फीसदी तक चढ़ गये. वहीं, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टीसीएस और सनफार्मा के शेयरों में 0.75 फीसदी का नुकसान रहा.

कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर आशंका के बावजूद वैश्विक बाजारों में बढ़त रही. चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए. जापान के बाजार में अवकाश था. इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 54.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया मामूली नुकसान से 71.30 रुपये प्रति डॉलर पर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola