6 December से महंगी हो जायेंगी Reliance Jio की दरें, अब 555 रुपये में मिलेगा 399 रुपये का प्लान और...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2019 8:34 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने नये ‘ऑल इन वन प्लान’ की घोषणा की. ग्राहकों के लिए छह दिसंबर से लागू होने वाले ये प्लान पिछले टैरिफ प्लान से 39 फीसदी तक महंगे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के प्लान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने नये ‘ऑल इन वन प्लान’ की घोषणा की. ग्राहकों के लिए छह दिसंबर से लागू होने वाले ये प्लान पिछले टैरिफ प्लान से 39 फीसदी तक महंगे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के प्लान डेटा और कॉलिंग एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से करीब 25 फीसदी तक सस्ते हैं.

नये मोबाइल एवं डेटा प्लान के मुताबिक, जियो के ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी प्रति दिन डेटा वाले प्लान के लिए अब 555 रुपये खर्च करने पड़ेगे. फिलहाल, ये सुविधाएं कंपनी के 399 रुपये के मौजूदा प्लान में मिल रही हैं. इस लिहाज से नया प्लान 39 फीसदी महंगा है. इस पैक में जियो से जियो नंबर पर असीमित कॉलिंग मिलेगी. कंपनी की न्यायोचित उपयोग की नीति (एफयूपी) के तहत जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मुक्त मिनट मिलेंगे.

इसी प्रकार, 98 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 129 रुपये कर दिया गया है. इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा और अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट मिलेंगे. जियो 28 दिन की वैधता वाले 199 रुपये के प्लान में डेढ़ जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है, जो प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्लान से करीब 25 फीसदी सस्ता है. दूसरी कंपनियां ये सारी सुविधाएं करीब 249 रुपये के प्लान में दे रही हैं.

रिलायंस जियो का नया ऑल इन वन प्लान

पुरानी दरेंनयी दरें
53 रुपये199 रुपये
198 रुपये249 रुपये
299 रुपये349 रुपये
349 रुपये399 रुपये
448 रुपये599 रुपये
1,699 रुपये2199 रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola