रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 10:28 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) बृहस्पतिवार को देश की पहली ऐसी कंपनी बन गयी जिसका बाजार पूंजीकरण दस लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार में कारोबार की समाप्ति पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 10,01,555.42 करोड़ रुपये (13,984.10 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) बृहस्पतिवार को देश की पहली ऐसी कंपनी बन गयी जिसका बाजार पूंजीकरण दस लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार में कारोबार की समाप्ति पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 10,01,555.42 करोड़ रुपये (13,984.10 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया.

कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को 0.65 प्रतिशत बढ़कर 1,579.95 रुपये पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 1,584 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 0.77 प्रतिशत चढ़कर 1,582 रुपये पर बंद हुआ. रेलिगेयर ब्रोकिंग में शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, यह उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी द्वारा ग्राहक केंद्रित दूरसंचार और खुदरा कारोबार में किए गए पिछले निवेश का फल है.

इन निवेशों ने कंपनी को अच्छा परिणाम दिया है और पूरे लाभ में इनका हिस्सा लगातार बढ़ रहा है. पिछले कुछ सत्रों के कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के आसपास बना हुआ था. बीएसई पर कंपनी के 2.73 लाख और एनएसई पर 62 लाख शेयर में कारोबार हुआ. बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस ब्रिटेन की प्रमुख ऊर्जा कंपनी बीपी से आगे है.

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर बीपी का बाजार पूंजीकरण 127.86 अरब डॉलर रहा है. इस साल अक्तूबर में रिलायंस का बाजार पूंजीकरण नौ लाख और अगस्त में आठ लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था. रिलायंस के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) देश की दूसरी सबसे ज्यादा बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी है. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,79,501.64 करोड़ रुपये रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola