ePaper

आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी : फिलहाल स्वर्ण माफी योजना पेश करने का नहीं है सरकार का कोई प्रस्ताव

Updated at : 31 Oct 2019 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी : फिलहाल स्वर्ण माफी योजना पेश करने का नहीं है सरकार का कोई प्रस्ताव

नयी दिल्ली : सरकार सोने के रूप में जमा अघोषित संपत्ति का पता लगाने के लिए स्वर्ण माफी योजना पेश करने पर विचार नहीं कर रही है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि सरकार माफी योजना ला सकती है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार सोने के रूप में जमा अघोषित संपत्ति का पता लगाने के लिए स्वर्ण माफी योजना पेश करने पर विचार नहीं कर रही है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि सरकार माफी योजना ला सकती है. यह लोगों और इकाइयों को बिना मुकदमे के सोने में अपने निवेश का खुलासा करने की अनुमति देगा.

सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ऐसी किसी भी स्वर्ण माफी योजना पर विचार नहीं कर रहा है, जैसा कि मीडिया में खबरें चल रही हैं. उन्होंने कहा कि बजट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आमतौर पर बजट से पहले इस तरह के कयास सामने आते रहते हैं. मीडिया में आ रही खबरों में कहा गया है कि नयी आम माफी योजना से सोने के जमाखोरों को कालेधन से किये गये निवेश को वैध बनाने का मौका मिलेगा. इसके लिए उन्हें अपने पास मौजूद सोने का खुलासा करना होगा और इस पर कर का भुगतान करना होगा.

अनुमान है कि भारतीयों के पास करीब 20,000 टन सोना जमा होगा. हालांकि, अघोषित आयात और पैतृक संपत्ति के रूप में मिले सोने को जोड़ लिया जाये, तो भारत में 25,000-30,000 टन सोने का वास्तविक भंडार होने का अनुमान है. इससे पहले, सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने की कोशिशों के रूप में आठ नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola