Air India को निजीकरण के खिलाफ ACEU ने दी संयुक्त रूप से आंदोलन करने की चेतावनी

मुंबई : एयर इंडिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन एसीईयू ने कहा है कि एयरलाइन को निजीकरण करने का राजनीतिक निर्णय का ‘विनाशकारी परिणाम’ होगा और यह न तो क्षेत्र के और न ही देश के हित में है. हैदराबाद में पिछले सप्ताह हुई बैठक के बाद यूनियन ने एक बयान में कहा कि एयर […]
मुंबई : एयर इंडिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन एसीईयू ने कहा है कि एयरलाइन को निजीकरण करने का राजनीतिक निर्णय का ‘विनाशकारी परिणाम’ होगा और यह न तो क्षेत्र के और न ही देश के हित में है. हैदराबाद में पिछले सप्ताह हुई बैठक के बाद यूनियन ने एक बयान में कहा कि एयर कॉरपोरेशन इम्पलॉयज यूनियन (एसीईयू) ने निजीकरण के प्रयास के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष शुरू करने का भी फैसला किया.
इससे पहले विमानन कंपनी के निजीकरण का प्रयास दो बार विफल हो चुका है. एयर इंडिया तथा उसकी अनुषंगी इकाइयों के निजीकरण के खिलाफ उसके तार्किक और युक्तिसंगत दलीलों की उपेक्षा करने का सरकार पर आरोप लगाते हुए श्रमिक संगठन ने कहा कि सरकार एयरलाइन को बेचने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन खरीदार तलाशने में विफल रही.
यूनियन के अनुसार, राजनीतिक स्तर पर लिये गये निर्णय का नागर विमानन के साथ-साथ देश हित के नजरिये ‘विनाशकारी प्रभाव’ पड़ेगा. श्रमिक संगठन ने सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों के साथ मिलकर देशव्यापी अभियान में शामिल होने का निर्णय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




