ePaper

फेसबुक भारत में और अधिक निवेश करना चाहती है, एचपी और सिस्‍को भी तैयार

Updated at : 01 Aug 2014 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक भारत में और अधिक निवेश करना चाहती है, एचपी और सिस्‍को भी तैयार

नयी दिल्‍ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि फेसबुक, सिस्को व एचपी जैसी प्रमुख कंपनियां भारत में और अधिक निवेश करना चाहती हैं तथा शिक्षा क्षेत्र में भागीदारी बढाना चाहती है. प्रसाद ने विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नई सरकार के यह उत्साहित […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि फेसबुक, सिस्को व एचपी जैसी प्रमुख कंपनियां भारत में और अधिक निवेश करना चाहती हैं तथा शिक्षा क्षेत्र में भागीदारी बढाना चाहती है. प्रसाद ने विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नई सरकार के यह उत्साहित करने वाला संकेत है. उन्होंने कहा कि वे सिस्को, एचपी और फिर फेसबुक के सीईओ से मिले.

इनमें से सभी कंपनियों ने अपने सभी निवेश अवसरों तथा शिक्षा आदि में भागीदारी की मंजूरी दी है और उत्‍साहित भी हैं. विशेषकर फेसबुक व सिस्को इसमें ज्‍यादा इच्‍छुक दिखायी दे रहे हैं. मंत्री ने आज अमेरिकी कंपनी एचपी के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की. इसमें एचपी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वर्ल्डवाइड) स्टुअर्ट पेन तथा कार्यकारी उपाध्यक्ष (प्रिंटिंग) डियोजन वेइसलर शामिल थे.

मंत्री के अनुसार एचपी ने उन्हें बताया कि भारत में उसके लगभग 40000 कर्मचारी हैं और यहां उनका कारोबार ‘अमेरिका से बाहर सबसे बडा’ है. मंत्री ने आज जापान के उद्योग मंत्री काजूयोशी की अगुवाई में आये जापानी प्रतिनिधि मंडल से भी मुलाकात की. दोनों पक्षों ने इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण तथा मोबाइल टावर के लिए सौर उर्जा के इस्तेमाल आदि मुद्दों पर चर्चा की. प्रसाद ने कहा कि भारत व जापान मोबाइल टावरों के लिए सौर उर्जा के इस्तेमाल के लिए शीघ्र ही एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola