ePaper

सऊदी अरब ने भारत को कच्चे तेल की सप्लाई करने के कमिटमेंट पूरा करने का दिया भरोसा

Updated at : 19 Sep 2019 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब ने भारत को कच्चे तेल की सप्लाई करने के कमिटमेंट पूरा करने का दिया भरोसा

नयी दिल्ली : सऊदी अरब ने भारत को गुरुवार को कच्चे तेल आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री वली अहद (क्राउन प्रिंस) अब्दुलअजीज बिन सलमान से फोन पर बात की, जिसमें सऊदी अरब की ओर से आश्वासन दिया गया कि भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सऊदी अरब ने भारत को गुरुवार को कच्चे तेल आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री वली अहद (क्राउन प्रिंस) अब्दुलअजीज बिन सलमान से फोन पर बात की, जिसमें सऊदी अरब की ओर से आश्वासन दिया गया कि भारत को तेल की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी. साथ ही, सऊदी अरब ने कहा कि वह अपने कच्चे तेल के संयंत्रों में उत्पादन ड्रोन हमले के पहले के स्तर पर लाने का प्रयास कर रहा है. सऊदी अरब के कच्चे तेल के संयंत्रों पर बड़े हमले के बाद उसका दैनिक उत्पादन 50 लाख बैरल कम हो गया है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह के अनुसार, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि भारत को आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया जायेगा. सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है. वह हर महीने भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चा तेल बेचता है. इसमें से सितंबर में 12 से 13 लाख टन तेल पहले ही आ चुका है. शेष आपूर्ति भी जल्द आने की उम्मीद है.

सिंह ने कहा कि हालांकि, सऊदी अरब कुछ एलपीजी आपूर्ति को अभी टालना चाहता है, लेकिन उसने आश्वासन दिया है कि आपूर्ति में इस कमी की भरपाई की जायेगी. सिंह ने कहा कि इसमें किसी कमी की भरपाई कतर से की जायेगी. भारत हर महीने सऊदी अरब से दो लाख टन एलपीजी खरीदता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola