ePaper

ADB के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने पद से दिया इस्तीफा, अगले साल 16 जनवरी से होगा प्रभावी

Updated at : 17 Sep 2019 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
ADB के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने पद से दिया इस्तीफा, अगले साल 16 जनवरी से होगा प्रभावी

नयी दिल्ली : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने त्यागपत्र देने की घोषणा की है. वह अगले साल 16 जनवरी तक पद पर बने रहेंगे. नाकाओ 28 अप्रैल, 2013 को एडीबी के अध्यक्ष बने थे. एडीबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नया अध्यक्ष खुली, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने त्यागपत्र देने की घोषणा की है. वह अगले साल 16 जनवरी तक पद पर बने रहेंगे. नाकाओ 28 अप्रैल, 2013 को एडीबी के अध्यक्ष बने थे. एडीबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नया अध्यक्ष खुली, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया से चुना जायेगा.

एडीबी के निदेशक मंडल सदस्यों और सहकर्मियों को भेजे अपने संदेश में नाकाओ ने कहा कि मैं पूरे संतोष और आभार के साथ अपने इस्तीफे की घोषणा कर रहा हूं. सहकर्मियों, निदेशक मंडल के सदस्यों और सदस्य सरकारों के समर्थन से हमने बहुत कुछ हासिल किया है. एडीबी ने कहा कि नाकाओ ने बैंक के 2013 में 14 अरब डॉलर के ऋण वितरण को बढ़ाकर 2018 में 22 अरब डॉलर तक पहुंचाया है. साथ ही, परियोजनाओं में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ गठजोड़ किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola