ePaper

US Antitrust Probe: गूगल का विज्ञापन व्यवसाय भी निशाने पर

Updated at : 12 Sep 2019 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
US Antitrust Probe: गूगल का विज्ञापन व्यवसाय भी निशाने पर

सैन फ्रांसिस्को : गूगल के एकाधिकारवादी व्यवहार को लेकर जांच कर रहे अटॉर्नी जनरल कंपनी के विज्ञापन व्यवसाय की भी सघन पड़ताल की योजना बना रहे हैं. टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन के कार्यालय ने सोमवार को गूगल को एक पत्र भेजकर अंदरूनी दस्तावेज मांगे कि वह किस तरह विज्ञापन बेचता है और ऐसे […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : गूगल के एकाधिकारवादी व्यवहार को लेकर जांच कर रहे अटॉर्नी जनरल कंपनी के विज्ञापन व्यवसाय की भी सघन पड़ताल की योजना बना रहे हैं.

टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन के कार्यालय ने सोमवार को गूगल को एक पत्र भेजकर अंदरूनी दस्तावेज मांगे कि वह किस तरह विज्ञापन बेचता है और ऐसे लोगों के व्यवहार पर नजर रखता है जो उसके सर्च इंजन एवं अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं.

पैक्सटन और राज्य के अन्य अभियोजकों ने कई चरणों वाली एंट्रीट्रस्ट जांच की घोषणा की और उसी दिन गूगल को यह पत्र भेजा गया. जांच में 48 राज्यों के साथ ही प्यूर्तो रिको और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया भी शामिल हैं.

पैक्सटन के दस्तावेज में यह भी पूछा गया है कि गूगल ने किस तरह से डबल क्लिक और एडमॉब जैसे विज्ञापन प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया. गूगल के क्रोम ब्राउजर और यू-ट्यूब वीडियो सेवा के विज्ञापन व्यवहार के बारे में भी सूचना मांगी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola