एप्पल ने मैकबुक प्रो के दाम 11 हजार रुपये घटाए

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने अपनी 13 इंच वाली मैकबुक प्रो (नॉन रेटिना) के दाम आज 11 हजार रुपये घटाकर 78,900 रुपये करने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इसके साथ ही उसने अपनी ‘मैकबुक प्रो विद रेटिना डिस्प्ले’ का प्रोसेसर बदल दिया है. कंपनी ने मैकबुक में […]
नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने अपनी 13 इंच वाली मैकबुक प्रो (नॉन रेटिना) के दाम आज 11 हजार रुपये घटाकर 78,900 रुपये करने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इसके साथ ही उसने अपनी ‘मैकबुक प्रो विद रेटिना डिस्प्ले’ का प्रोसेसर बदल दिया है. कंपनी ने मैकबुक में अत्यधिक गति वाले प्रोसेसर लगाये है और मेमोरी को दोगुनी कर दी है.
कंपनी का कहना है कि उसने नॉन रेटिना 13 ईंच मैकबुक प्रो की कीमत आज 11000 रुपये घटाकर 78900 रुपये (वैट सहित) कर दी है. इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर इंटेल कोर आई फाइव प्रोसेसर है. इसकी रैम चार जीबी और मैमोरी 500 जीबी की है.कंपनी की इस रेंज की मैकबुक प्रो में अनेक माडल हैं जिनकी वैट सहित कीमत 94,000 रुपये से 1,29,000 रुपये तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










