वित्त मंत्री का ऐलान : सरकारी बैंकों में 70,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी सरकार, पांच लाख करोड़ तक जारी हो सकेगी नकदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2019 7:34 PM
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शुरुआत में ही 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी. बैंक में पूंजी की उपलब्धता को सुधारने और कर्ज देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है. सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शुरुआत में ही 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी. बैंक में पूंजी की उपलब्धता को सुधारने और कर्ज देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है. सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कदम से बैंक वित्तीय प्रणाली में पांच लाख करोड़ रुपये तक की नकदी जारी करने में सक्षम हो सकेंगे.
इसे भी देखें : वित्त मंत्री ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को बताया दुनिया में सबसे बेहतर, FPI पर लगे टैक्स सरचार्ज को लिया वापस
वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों ने रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कटौती का फायदा ग्राहकों को पहुंचाने का फैसला किया है. इसके लिए बैंकों ने अपनी सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में कटौती की है. सीतारमण ने कहा कि बैंक रेपो रेट और बाहरी मानक से जुड़ी रेट पर कर्ज उत्पाद पेश करेंगे. इससे आवास, वाहन और अन्य खुदरा कर्ज की मासिक किस्त (ईएमआई) में कमी आयेगी.
उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण भी सस्ता हो जायेगा. वित्त मंत्री ने बताया कि ग्राहकों का उत्पीड़न कम करने के लिए सरकारी बैंक कर्ज समाप्त होने के 15 दिन के भीतर ऋण दस्तावेजों की वापसी सुनिश्चित करेंगे. इससे उन लेनदारों को फायदा मिलेगा, जो अपनी संपत्ति गिरवी रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










