NetFlix ने भारतीयों को लुभाने को लॉन्च किया 199 रुपये का Mobile Only प्लान

Published at :24 Jul 2019 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
NetFlix ने भारतीयों को लुभाने को लॉन्च किया 199 रुपये का Mobile Only प्लान

नयी दिल्ली : प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने अमेजन प्राइम वीडियोज और अन्य स्थानीय खिलाड़ियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय प्रयोगकर्ताओं को लुभाने को 199 रुपये का ‘मोबाइल ओनली’ प्लान पेश किया है. वीडियो सामग्री उपलब्ध कराने वाली नेटफ्लिक्स पिछले कई महीने से भारत में मोबाइल ओनली प्लान का परीक्षण कर रही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने अमेजन प्राइम वीडियोज और अन्य स्थानीय खिलाड़ियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय प्रयोगकर्ताओं को लुभाने को 199 रुपये का ‘मोबाइल ओनली’ प्लान पेश किया है. वीडियो सामग्री उपलब्ध कराने वाली नेटफ्लिक्स पिछले कई महीने से भारत में मोबाइल ओनली प्लान का परीक्षण कर रही है. कंपनी ने अपने तीन मौजूदा प्लान को भी पुनर्गठित किया है.

इसे भी देखें : नेटफ्लिक्स देगा सस्ते प्लान, जानें क्या होगी टैरिफ

नेटफ्लिक्स के निदेशक (उत्पाद नवोन्मेषण) अजय अरोड़ा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि भारतीय अपना 30 फीसदी समय मनोरंजन पर खर्च करते है. दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में ज्यादा लोग मोबाइल फोन पर सामग्री देखते हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य किसी देश की तुलना में भारत में मोबाइल फोन पर नेटफ्लिक्स सेवा लेने वालों की संख्या अधिक है.

अरोड़ा ने कहा कि 199 रुपये का मासिक प्लान भारत के लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुछ अन्य बाजारों में इसी तरह के मोबाइल ओनली प्लान का परीक्षण किया है, लेकिन इसे अभी सिर्फ भारत में पेश करने का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola