सरकार ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया, अभी अहम फॉमूला सुझाना है बाकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 5:33 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर दिया है. एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी. इसके साथ ही, वित्त आयोग की सिफारिशों का दायरा बढ़ाकर इसमें रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए कोष को भी शामिल किया गया है. सरकार ने 27 नवंबर, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर दिया है. एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी. इसके साथ ही, वित्त आयोग की सिफारिशों का दायरा बढ़ाकर इसमें रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए कोष को भी शामिल किया गया है. सरकार ने 27 नवंबर, 2017 को एनके सिंह की अगुवाई वाले 15वें वित्त आयोग को अधिसूचित किया था. इसे अन्य चीजों के अलावा एक अप्रैल, 2020 से पांच साल के लिए केंद्र द्वारा राज्यों को कोष के बंटवारे का फॉर्मूला सुझाना है.

इसे भी देखें : 15वें वित्त आयोग ने लिखा पत्र, पूछा- विकास दर में गिरावट क्यों? देखें क्‍या कहते है झारखंड में विकास दर के आंकड़ें

एक आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर करने की मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, 15वें वित्त आयोग के कामकाज की शर्तों में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए कोष की चिंता को दूर किया जा सके. पहले आयोग को इस साल 30 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट देनी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola