ePaper

जून में जीवन बीमा कंपनियों को नयी प्रीमियम से होने वाली आय 94% बढ़ी

Updated at : 14 Jul 2019 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
जून में जीवन बीमा कंपनियों को नयी प्रीमियम से होने वाली आय 94% बढ़ी

नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के जून महीने में जीवन बीमा कंपनियों की नयी प्रीमियम आय 94 प्रतिशत बढ़कर 32,241.33 करोड़ रुपये रही. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की प्रीमियम से सबसे ज्यादा आय हुई है. बीमा नियामक इरडा के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. इससे पहले, सभी 24 जीवन बीमा कंपनियों को जून, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के जून महीने में जीवन बीमा कंपनियों की नयी प्रीमियम आय 94 प्रतिशत बढ़कर 32,241.33 करोड़ रुपये रही. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की प्रीमियम से सबसे ज्यादा आय हुई है. बीमा नियामक इरडा के आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

इससे पहले, सभी 24 जीवन बीमा कंपनियों को जून, 2018 में नयी पॉलिसी से 16,611.57 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला था. देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआइसी की जून में नयी पॉलिसी से प्रीमियम आय दोगुना से ज्यादा बढ़कर 26,030.16 करोड़ रुपये रही. जून 2018 में यह आंकड़ा 11,167.82 करोड़ रुपये पर था.

इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 74 प्रतिशत पर पहुंच गयी. शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी बीमा कंपनियों के हिस्से में रही. एलआइसी ने जून माह के दौरान 13.32 लाख पॉलिसी बेची और एक महीने में ही 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम जुटाया. इस दौरान, 23 निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नयी प्रीमियम से आय 14.10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,211.17 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,443.75 करोड़ रुपये थी.

निजी क्षेत्र की कंपनियों में एचडीएफसी लाइफ का नया प्रीमियम 21 प्रतिशत बढ़कर 1,358.45 करोड़ रुपये रहा. एसबीआइ लाइफ का प्रीमियम 28.14 प्रतिशत बढ़कर 1,310.07 करोड़ रुपये रहा. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ का प्रीमियम 26 प्रतिशत बढ़कर 897.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

चालू वित्त वर्ष की बात करें, तो अप्रैल-जून अवधि के दौरान 24 जीवन बीमा कंपनियों का नया प्रीमियम कुल मिलाकर 65 प्रतिशत बढ़कर 60,637.22 करोड़ रुपये करोड़ रुपये हो गया. अप्रैल-जून 2019-20 में एलआइसी की नयी प्रीमियम आय 82 प्रतिशत बढ़कर 44,794.78 करोड़ रुपये रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola