अमेरिका ने चीन और मेक्सिको से इस्पात आयात पर लगाये नये चार्ज, दोनों देशों पर लगाया गंभीर आरोप...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2019 4:22 PM
वाशिंगटन : अमेरिका ने मेक्सिको और चीन से आयात किये जाने वाले कुछ इस्पात उत्पादों पर नये शुल्क लगाने की घोषणा की है. अमेरिका का कहना है कि ये देश अनुचित सब्सिडी देकर अपने विनिर्माताओं की मदद कर रहे हैं. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब दो महीने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने मेक्सिको और चीन से आयात किये जाने वाले कुछ इस्पात उत्पादों पर नये शुल्क लगाने की घोषणा की है. अमेरिका का कहना है कि ये देश अनुचित सब्सिडी देकर अपने विनिर्माताओं की मदद कर रहे हैं. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब दो महीने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको और कनाडा से आने वाले इस्पात एवं एल्युमीनियम उत्पादों पर से शुल्क हटाने पर सहमत हुए थे. तीनों देशों के बीच एक नये संशोधित उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनी है.
इसे भी देखें : चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर शुरू, ट्रंप ने चीन से सभी शेष आयात पर शुल्क बढ़ाने के आदेश दिये
अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने पाया कि निर्माण में उपयोग होने वाले आयातित इस्पात को चीन, मेक्सिको और कनाडा से सब्सिडी के रूप में राहत दी जा रही है. हालांकि, कनाडा द्वारा दी जा रही सब्सिडी नगण्य है. इसलिए उस पर शुल्क नहीं लगाया गया है. फरवरी में यहां की स्थानीय इस्पात कंपनियों ने इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद यह निर्णय किया गया है.
अमेरिका ने पाया कि चीन और मेक्सिको के निर्यातकों को 30.3 फीसदी से 177.43 फीसदी के बीच सब्सिडी का लाभ मिल रहा है. विभाग ने कहा कि अमेरिका के सीमाशुल्क अधिकारी अब सब्सिडी दरों के आधार पर आयात शुल्क संग्रह करना शुरू करेंगे, लेकिन अधिकारियों को यदि जांच में कुछ भी अनियमित नहीं मिलता है, तो इस राशि को वापस किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










