वाडाफोन-आइडिया के पक्ष में टीडीसेट के फैसले के खिलाफ सरकार की अपील सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन-आइडिया से जुड़े एक मामले में दूरसंचार विवाद निपटान अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसेट) के निर्णय के खिलाफ दाखिल सरकारी याचिका पर कंपनी से जवाब देने को कहा है. टीडीसेट ने दूरसंचार विभाग को आदेश दिया है कि कंपनी को उसकी बैंक गारंटी की राशि वापस की जाये. यह राशि करीब […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन-आइडिया से जुड़े एक मामले में दूरसंचार विवाद निपटान अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसेट) के निर्णय के खिलाफ दाखिल सरकारी याचिका पर कंपनी से जवाब देने को कहा है. टीडीसेट ने दूरसंचार विभाग को आदेश दिया है कि कंपनी को उसकी बैंक गारंटी की राशि वापस की जाये. यह राशि करीब 2,100 करोड़ रुपये है.
इसे भी देखें : रिलायंस जियो इंटरकनेक्ट मामला : दिल्ली हार्इकोर्ट ने सीसीआर्इ की जांच के फैसले काे बताया ‘बुरा बर्ताव’
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और अनिरुद्ध बोस ने केंद्र सरकार की अपील पर प्रतिवादी को नोटिस जारी किये और इस अपील को कोर्ट में दायर ऐसी ही कुछ और अपीलों के साथ लगा दिया. सरकार ने वोडाफोन-आइडिया से एकबारगी स्पेक्ट्रम शुल्क के लिए बैंक गारंटी मांगते हुए कहा था कि वह इसके बाद ही वह वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय सौदे को मंजूरी देगी. कंपनी ने बैंक गारंटी भर दी पर बाद में सरकार की इस शर्त को टीडीसैट के समक्ष चुनौती भी दे दी. टीडीसैट ने इससे पहले इसी साल दूरसंचार विभाग को कंपनी की बैंक गारंटी वापस करने का अदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




