Ola ने ऑनलाइन कर्ज देने वाली कंपनी अवेल फाइनेंस में किया निवेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 5:27 PM
नयी दिल्ली : एप के जरिये कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ओला ने ऑनलाइन कर्ज देने वाली स्टार्टअप कंपनी अवेल फाइनेंस के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इसके तहत दोनों कंपनियां ओला के 15 लाख चालक-साझीदारों के लिए वित्तीय समाधान पेश करेंगी. इस साझेदारी के तहत ओला ने अवेल फाइनेंस में निवेश किया है. […]
नयी दिल्ली : एप के जरिये कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ओला ने ऑनलाइन कर्ज देने वाली स्टार्टअप कंपनी अवेल फाइनेंस के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इसके तहत दोनों कंपनियां ओला के 15 लाख चालक-साझीदारों के लिए वित्तीय समाधान पेश करेंगी. इस साझेदारी के तहत ओला ने अवेल फाइनेंस में निवेश किया है.
हालांकि, कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने कितना निवेश किया है. इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. इससे पहले इस महीने अवेल ने 90 लाख डॉलर जुटाने की घोषणा की थी.
अवेल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि अवेल फाइनेंस ने ओला के साथ उसके 15 लाख चालक-साझीदारों के लिए वित्तीय समाधान पेश करने को रणनीतिक साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत ओला अवेल फाइनेंस में रणनीतिक निवेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










