ePaper

BSNL ने कहा, दूरसंचार विभाग से पूंजीगत खर्च रोकने संबंधी नहीं मिला कोई निर्देश

Updated at : 27 Jun 2019 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL ने कहा,  दूरसंचार विभाग से पूंजीगत खर्च रोकने संबंधी नहीं मिला कोई निर्देश

नयी दिल्ली : सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पूंजीगत खर्च की सारी योजनाओं पर रोक लगाने के संबंध में दूरसंचार विभाग से किसी तरह का निर्देश मिलने से गुरुवार को इनकार किया. एक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया था कि दूरसंचार विभाग की वित्तीय इकाई से बीएसएनएल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पूंजीगत खर्च की सारी योजनाओं पर रोक लगाने के संबंध में दूरसंचार विभाग से किसी तरह का निर्देश मिलने से गुरुवार को इनकार किया. एक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया था कि दूरसंचार विभाग की वित्तीय इकाई से बीएसएनएल के वित्त विभाग को सारे पूंजीगत खर्च रोकने का निर्देश मिला है.

इसे भी देखें : Reliance Jio और बीएसएनएल के बूते अप्रैल में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर 118.37 करोड़ हुई

सूत्र ने कहा था कि बीएसएनएल के वित्त विभाग ने 12 जून के एक आदेश में सभी सर्किल प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे पूंजीगत खर्च के लिए कोई भी निविदा जारी करने से पहले दिल्ली के कॉरपोरेट अधिकारी से मंजूरी लें. हालांकि, बीएसएनएल ने इस तरह का कोई निर्देश मिलने से इनकार किया.

कंपनी ने कहा कि दूरसंचार विभाग से संबंधित इस तरह की खबरें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और गलत हैं. इस मुद्दे पर बीएसएनएल के वित्त विभाग को दूरसंचार विभाग की वित्त इकाई से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola