Jet Airways के शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी, 28 जून से स्टॉक मार्केट में लग सकती है पाबंदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 6:42 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. कंपनी का शेयर बुधवार को 18.5 फीसदी और नीचे आ गया. बैंकों के समूह द्वारा कंपनी को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में ले जाने से जेट एयरवेज का शेयर टूटा है. बीएसई में कंपनी का शेयर 18.17 फीसदी की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. कंपनी का शेयर बुधवार को 18.5 फीसदी और नीचे आ गया. बैंकों के समूह द्वारा कंपनी को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में ले जाने से जेट एयरवेज का शेयर टूटा है. बीएसई में कंपनी का शेयर 18.17 फीसदी की गिरावट के साथ 33.10 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 28.18 फीसदी टूटकर अब तक के न्यूनतम स्तर 29.05 रुपये तक आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एयरलाइन का शेयर 18.51 फीसदी टूटकर 33 रुपये पर आ गया.

इसे भी देखें : बैंकों ने जेट एयरवेज के मामले को दिवाला प्रक्रिया के लिए भेजा, बुधवार से होगी सुनवाई

यह लगातार 13वां कारोबारी दिन है, जब जेट एयरवेज के शेयर में गिरावट दर्ज की गयी है. इस दौरान इसमें 78 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई वाला 26 बैंकों का समूह 8,500 करोड़ रुपये बकाये की वसूली के लिए एयरलाइन को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में ले गया है. जेट एयरवेज ने 25 साल पहले काम करना शुरू किया था.

दरअसल, नकदी संकट के कारण जेट एयरवेज के विमानों की उड़ान बीते 17 अप्रैल से बंद है. कंपनी के शेयर पर इस घोषणा का यह असर पड़ा है कि इसके शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाने के लिए शेयर बाजार एहतियाती निगरानी उपायों के तहत जेट एयरवेज के शेयरों में कारोबार पर 28 जून से पाबंदी लगा सकते हैं. इस बारे में पिछले सप्ताह सर्कुलर जारी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola