ePaper

राणा कपूर ने यस बैंक में वापसी की कोशिश से जुड़ी खबरों को किया खारिज

Updated at : 13 Jun 2019 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
राणा कपूर ने यस बैंक में वापसी की कोशिश से जुड़ी खबरों को किया खारिज

मुंबई : यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी राणा कपूर ने अपने उत्तराधिकारी रवनीत गिल में पूर्ण भरोसा जताते हुए गुरुवार को इस बात को खारिज किया कि वह यस बैंक में लौटने की कोशिश कर रहे हैं. बैंक में कामकाज के कमजोर संचालन और ऋण संबंधी व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के […]

विज्ञापन

मुंबई : यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी राणा कपूर ने अपने उत्तराधिकारी रवनीत गिल में पूर्ण भरोसा जताते हुए गुरुवार को इस बात को खारिज किया कि वह यस बैंक में लौटने की कोशिश कर रहे हैं. बैंक में कामकाज के कमजोर संचालन और ऋण संबंधी व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के कारण रिजर्व बैंक ने कपूर का कार्यकाल कम कर दिया था.

इसे भी जानिये : रवनीत सिंह गिल ने यस बैंक के एमडी और सीईओ का कार्यभार संभाला, राणा कपूर की लेंगे जगह

गिल ने इस साल के एक मार्च को कार्यभार संभाला था और व्यापक स्तर पर चीजों को दुरुस्त करने का अभियान चलाया. इससे बैंक को पहली बार किसी तिमाही में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ.कपूर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि मीडिया में चल रही खबरों में कहा गया है कि मैं बैंक में वापसी की कोशिश कर रहा हूं, जबकि मैं स्पष्ट रूप से इससे इनकार करता हूं.

इसके साथ ही, बैंक के पूर्व सीईओ ने कहा कि उन्हें गिल और निदेशक मंडल पर ‘पूर्ण विश्वास है.’ कपूर ने विश्वास जताया कि बैंक इस ‘संक्रमण काल’ से उबरने में कामयाब रहेगा. राणा कपूर समर्थित समूह ने बुधवार को आयोजित बैंक की वार्षिक आम बैठक में लाये गये 19 समाधान प्रस्तावों के पक्ष में मतदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola