टोयोटा की नयी प्रीमियम हैचबैक ‘ग्लांजा’ लॉन्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 9:52 AM
नयी दिल्ली : प्रीमियम श्रेणी के यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने गुरुवार को भारत में बीएस 6 मानकों पर आधारित अपनी नयी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लांजा लॉन्च की. दिल्ली में ग्लांजा की शुरूआती एक्स शो रूम कीमत 7.22 लाख रुपये है. टोयोटा किर्लोस्कर इस कार के जरिये हैचबैक श्रेणी की […]
नयी दिल्ली : प्रीमियम श्रेणी के यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने गुरुवार को भारत में बीएस 6 मानकों पर आधारित अपनी नयी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लांजा लॉन्च की. दिल्ली में ग्लांजा की शुरूआती एक्स शो रूम कीमत 7.22 लाख रुपये है.
टोयोटा किर्लोस्कर इस कार के जरिये हैचबैक श्रेणी की कार बाजार में प्रवेश करते हुए मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज और हुंडई आइ20 कार को टक्कर देगी. कंपनी के प्रबंध निदेशक मसाकाजु योशीमूरा ने कहा कि इस कार को ‘के सीरीज’ पेट्रोल इंजन के साथ अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है.
पांच स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










