ePaper

वित्त वर्ष 2019-20 में उत्पादन पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी कोल इंडिया

Updated at : 05 Jun 2019 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2019-20 में उत्पादन पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी कोल इंडिया

नयी दिल्ली : कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में उत्पादन 8 फीसदी बढ़कर 66 लाख टन रहने का लक्ष्य रखा है. साथ ही, कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये पूंजी व्यय करेगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कोयला उत्पादन 60.7 करोड़ टन था. उसने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में उत्पादन 8 फीसदी बढ़कर 66 लाख टन रहने का लक्ष्य रखा है. साथ ही, कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये पूंजी व्यय करेगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कोयला उत्पादन 60.7 करोड़ टन था. उसने कहा कि 2019-20 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी देखें : कोल इंडिया की 3% हिस्सेदारी की बिक्री होगी, खजाने में आयेंगे 5000 करोड़

हाल ही में कोयला मंत्रालय तथा कोल इंडिया की बैठक में ये लक्ष्य तय किये गये. कोल इंडिया ने 2019-20 के लिए प्रमुख क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन को लेकर कोयला मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इसके तहत चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय तथा 66 करोड़ टन ईंधन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. उत्पादन लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले 8.75 फीसदी अधिक है. कंपनी का कोयला उत्पादन 2018-19 में 60.68 करोड़ टन रहा रहा, जो समझौते में निर्धारित 61 करोड़ टन के लक्ष्य से कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola