ePaper

एक अरब डॉलर जुटाने के लिए आईपीओ लायेगी एयरटेल अफ्रीका

Updated at : 28 May 2019 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
एक अरब डॉलर जुटाने के लिए आईपीओ लायेगी एयरटेल अफ्रीका

नयी दिल्ली : एयरटेल अफ्रीका ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने तथा लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में सूचीबद्धता की योजना बनायी है. एयरटेल अफ्रीका का इरादा आईपीओ से एक अरब डॉलर यानी करीब 6,970 करोड़ रुपये जुटाने का है. कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एयरटेल अफ्रीका ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने तथा लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में सूचीबद्धता की योजना बनायी है. एयरटेल अफ्रीका का इरादा आईपीओ से एक अरब डॉलर यानी करीब 6,970 करोड़ रुपये जुटाने का है. कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी.

इसे भी देखें : एयरटेल ने हासिल किया नया मुकाम, 30 करोड़ पहुंचा ग्राहकों का आकड़ा

दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल की अनुषंगी एयरटेल अफ्रीका की योजना आईपीओ के तहत 25 फीसदी नये शेयर जारी करने और इन्हें लंदन स्टॉक एक्सचेंज के प्रीमियम खंड में सूचीबद्ध कराने का है. कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, उसकी योजना नाइजीरिया में भी सूचीबद्धता की है. एयरटेल अफ्रीका ने पिछले साल टेमासेक होल्डिंग्स पीटीई, सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और वारबर्ग पिन्कस सहित छह निवेशकों से 1.25 अरब डॉलर जुटाये थे. इस तरह कंपनी का इक्विटी मूल्य 4.4 अरब डॉलर हो गया.

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आईपीओ से उसका कितनी राशि जुटाने का लक्ष्य है. बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि एयरटेल अफ्रीका को इससे एक अरब डॉलर की राशि जुटने की उम्मीद है. भारती एयरटेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि हमारी अनुषंगी कंपनी एयरटेल अफ्रीका ने आईपीओ लाने तथा लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्धता की योजना बनायी है. इस बारे में दस्तावेज ब्रिटेन के वित्तीय व्यवहार प्राधिकरण के पास जमा कराये गये हैं.

एयरटेल अफ्रीका का इरादा नये शेयर जारी कर अपने कर्ज के बोझ को कम करने का है. कंपनी अफ्रीका के 14 देशों में सेवाएं दे रही है. एयरटेल अफ्रीका के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि कंपनी अपनी पूंजी बाजार की पृष्ठभूमि बनाने को लेकर मजबूत स्थिति में है. मित्तल ने कहा कि हम अफ्रीका के बाजार में नौ साल पहले उतरे थे. आज एयरटेल अफ्रीका वहां के बाजार की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola