मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के ब्रांड अंबेसडर बनाये गये बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 5:31 PM
चेन्नई : ट्रैक्टर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) ने अपने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड अंबेसडर बनाने की घोषणा की है. टैफे की 100 से अधिक देशों में उपस्थिति है और वैश्विक स्तर पर कंपनी अब तक समेकित तौर पर 25 लाख […]
चेन्नई : ट्रैक्टर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) ने अपने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड अंबेसडर बनाने की घोषणा की है. टैफे की 100 से अधिक देशों में उपस्थिति है और वैश्विक स्तर पर कंपनी अब तक समेकित तौर पर 25 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री कर चुकी है.
इसे भी देखें : VIDEO: पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने को लेकर जानें क्या बोले अक्षय कुमार
इस संबंध में टैफे की उत्पाद रणनीति एवं कॉरपोरेट संबंध विभागों के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी टीआर केसवन ने कहा कि मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपने बेहतरीन प्रदर्शन और आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ कृषि, ढुलाई, अवसंरचना और औद्योगिक प्रयोगों में बाजार में सबसे आगे है. हमारा मानना है कि अक्षय जैसे ऊर्जावान, शक्तिशाली और दक्ष ब्रांड अंबेसडर हमारे ग्राहकों के साथ हमारे रिश्ते को और मजबूत बनाने में मदद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










