SBI Cards के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड की शुरुआत करेगी Ola
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एप के जरिये टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाले मंच ओला ने बुधवार को कहा कि उसने नया क्रेडिट कार्ड लाने के लिए एसबीआई कार्ड्स के साथ साझेदारी की है. कंपनी का लक्ष्य 2020 तक ऐसे एक करोड़ कार्ड जारी करने का है. ओला मनी एसबीआई वीजा क्रेडिट कार्ड लेने के लिए किसी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एप के जरिये टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाले मंच ओला ने बुधवार को कहा कि उसने नया क्रेडिट कार्ड लाने के लिए एसबीआई कार्ड्स के साथ साझेदारी की है. कंपनी का लक्ष्य 2020 तक ऐसे एक करोड़ कार्ड जारी करने का है.
ओला मनी एसबीआई वीजा क्रेडिट कार्ड लेने के लिए किसी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. ओला उपयोगकर्ता अपने एप से ओला क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे और उसका प्रबंधन कर सकेंगे. कार्ड के इस्तेमाल करने वालों को कैशबैक और रिवार्ड प्राप्त होंगे. इसका इस्तेमाल ओला की राइड, उड़ान और होटल बुक करने के लिए किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










