वित्त मंत्री जेटली ने कहा, आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनने की राह पर

Updated at : 06 Mar 2019 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्री जेटली ने कहा, आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनने की राह पर

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) पांच माह से कुछ ही अधिक समय में दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्य सुरक्षा योजना बनने की ओर बढ़ चली है. उन्होंने ट्वीटर पर एक टिप्पणी में कहा कि शुरू होने के बाद पांच महीने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) पांच माह से कुछ ही अधिक समय में दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्य सुरक्षा योजना बनने की ओर बढ़ चली है. उन्होंने ट्वीटर पर एक टिप्पणी में कहा कि शुरू होने के बाद पांच महीने के कुछ ही अधिक समय में #आयुषमानभारत #पीएमजेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है. 2.2 करोड़ लोगों को ई-कार्ड जारी किये जा चुके हैं और 14 लाख से अधिक लोगों का इलाज हो चुका है.

इसे भी पढ़ें : रांची : आयुष्मान भारत योजना से संबद्धता में अनियमितता, संबद्धता सूची से हटाये गये पलामू के 20 अस्पताल

यह दुनिया में सबसे बड़ी सरकारी स्वास्य सुरक्षा योजना के रूप में पेश की गयी है. इसमें 60 फीसदी खर्च केंद्र और बाकी संबंधित राज्य सरकारें वहन करती हैं. एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 9.23 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है. इससे 98 फीसदी लोगों के लिए शौचालय की सुविधा हो गयी है, जबकि 2014 में यह अनुपात 39 फीसदी था. उन्होंने लिखा है कि 30 राज्य और केंद्र शासित क्षेत्र खुले में शौचालय की समस्या से मुक्त हो चुके हैं.

वित्त मंत्री ने यह भी टिप्पणी की है कि इस मिशन को विश्वबैंक की मदद के तहत एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कराये गये सर्वे में पाया गया है कि ग्रामीण इलाकों में जिन घरों में शौचायलय की सुविधा हो गयी है, उनमें 93.4 फीसदी परिवार उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर, 2014 को शुरू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola